| |
भारत सरकार विदेश मंत्रालय पासपोर्ट कार्यालय, देहरादून |
| |
परिचय |
| पासपोर्ट कार्यालय, देहरादून ने 17 जून, 2008 से कार्य करना प्रारंभ किया । यह कार्यालय उत्तराखंड के 13 जिलों को सेवाएं प्रदान करता है । यह कार्यालय 12, नई सड़क, अरोमा होटल, एम के पी इंटर कॉलेज के समीप, देहरादून में स्थित है । . |
|
कार्यालय का पता |
| 12, नई सड़क, अरोमा होटल भवन, एम के पी इंटर कॉलेज के समीप, देहरादून - 248 001 |
|
कार्यालय का समय (सोमवार से शुक्रवार) |
| प्रात: 10.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक |
आवेदन फॉर्म प्रस्तुत करने, फॉर्मों की बिक्री, ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन, पूछताछ, पासपोर्ट अधिकारी / जन संपर्क अधिकारी से मिलने आदि के लिए ।
पासपोर्ट अधिकारी अथवा जन संपर्क अधिकारी से मिलने के लिए कृपया संबंधित दस्तावेज अर्थात् तत्काल स्कीम के मामले में अनुबंध च और अनुबंध झ तथा किसी अन्य आपत्ति की स्थिति में आवास का प्रमाण, जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं / 12वीं के प्रमाण पत्र आदि साथ लाएं ।
|
| सायं 04.00 बजे से 06.00 बजे तक |
पासपोर्टों की सुपुर्दगी (पासपोर्ट अधिकारी के आश्वासन पर) ।
| |
|
वर्ष 2008 के दौरान अवकाशों की सूची |
| तारीख |
अवकाश |
| 15.01.2008 |
मकर सक्रांति |
| 06.03.2008 |
महाशिवरात्रि |
| 21.03.2008 |
गुड फ्राइडे |
| 18.04.2008 |
महावीर जयंती |
| 20.05.2008 |
बुद्ध पूर्णिमा |
| 15.08.2008 |
स्वतंत्रता दिवस |
| 03.09.2008 |
गणेश चतुर्थी |
| 02.10.2008 |
महात्मा गांधी जयंती |
| 09.10.2008 |
दशहरा |
| 28.10.2008 |
दिवाली |
| 13.11.2008 |
गुरू नानक जयंती |
| 09.12.2008 |
ईद उल जुहा |
| 25.12.2008 |
क्रिसमस दिवस |
|
| TOP |
कार्य क्षेत्र |
| हरिद्वार, देहरादून, उधम सिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग जिले पासपोर्ट कार्यालय, देहरादून के कार्यक्षेत्र में हैं । |
|
अधिकारियों की सूची |
| नाम |
पदनाम |
| श्री जय कुमार |
पासपोर्ट अधिकारी |
| श्री एम एस रावत |
अधीक्षक |
|
|
|
संपर्क
|
फोन: 0135-2652160,2652162,2652164,2652165
फैक्स:
0135-2652161
ई-मेल l: rpo.dehradun@mea.gov.in
पूछताछ :0135-2652162,64,65
वेबसाइट: http://passport.gov.in/ |
|
आवेदन कहां करें |
| ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है अथवा पासपोर्ट कार्यालय देहरादून अथवा जिले के जिला पासपोर्ट प्रकोष्ठ अथवा शहर के स्पीड पोस्ट केंद्र पर आवेदन प्रस्तुत किए जा सकते हैं । |
|
| जिला पासपोर्ट प्रकोष्ठों की सूची |
स्पीड पोस्ट केंद्रों की सूची |
|
हरिद्वार |
अल्मोड़ा एच ओ |
|
देहरादून |
बागेश्वर एम डी जी |
|
उधम सिंह नगर |
रानीखेत एच ओ |
|
नैनीताल |
गोपेश्वर एच ओ |
|
पौड़ी गढ़वाल |
तलीताल एस ओ |
|
टिहरी गढ़वाल |
कोटद्वार एच ओ |
|
अल्मोड़ा |
नई टिहरी एच ओ |
|
पिथौरागढ़ |
लैंसडाउन एचओ |
|
चंपावत |
एपीओ देहरादून |
|
उत्तरकाशी |
रुद्रप्रयाग एम डी जी |
|
चमोली |
चकराता एस ओ |
|
बागेश्वर |
डोईवाला एस ओ |
|
रुद्रप्रयाग |
हरिद्वार एम डी जी |
| |
मसूरी एस ओ |
| |
ऋषिकेश एम डी जी |
| |
विकासनगर एस ओ |
| |
हल्द्वानी एच ओ |
| |
बाजपुर एस ओ |
| |
काशीपुर एम डी जी |
| |
खटीमा एस ओ |
| |
किच्छा एस ओ |
| |
पंतनगर एस ओ |
| |
रामनगर एस ओ |
| |
रुद्रपुर एम डी जी |
| |
पौड़ी एच ओ |
| |
श्रीनगर एस ओ |
| |
पिथौरागढ़ एच ओ |
| |
|
| |
|
| |
|
| |
|
| |
| |
| TOP |
काउंटर के ब्योरे |
| काउंटर # |
सेवा के ब्योरे |
| काउंटर सं. 1 |
फॉर्मों की बिक्री / पूछताछ / पासपोर्टों की डिलीवरी |
| काउंटर सं. . 2 |
पासपोर्ट फॉर्मों की जांच |
| काउंटर सं. . 3 |
फीस स्वीकार करना / ईसीएनआर सेवा |
| काउंटर सं. . 4 |
फीस स्वीकार करना |
|
|
|
शिकायतें
|
श्री जय कुमार
पासपोर्ट अधिकारी
12, नई सड़क,
होटल अरोमा भवन,
एम के पी इंटर कॉलेज के समीप,
देहरादून – 248 001.
फोन : 0135 - 2652160, 2652162, 2652164, 2652165
फैक्स : 0135 - 2652161
ई – मेल : rpo.dehradun@mea.gov.in
|
|
|
आवेदन की स्थिति
|
| अपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए यहां क्लिक करें |
फोन से पूछताछ
|
| डायल करें 0135 - 2652162, 64, 65 |
|
सूचना का अधिकार
|
श्री जय कुमार
12, नई सड़क,
होटल अरोमा भवन,
एम के पी इंटर कॉलेज के समीप,
देहरादून – 248 001.
फोन 0135 - 2652160, 2652162, 2652164, 2652165
फैक्स – 0135 - 2652161
ई – मेल - rpo.dehradun@mea.gov.in
E-mail - rpo.dehradun@mea.gov.in |
|
पासपोर्ट की डिलीवरी |
| पासपोर्ट की डिलीवरी स्पीड पोस्ट से की जाती है और काउंटर पर डिलीवरी (पासपोर्ट अधिकारी के आश्वासन पर) के मामले में केवल आवेदक को ही पासपोर्ट दिए जाएंगे । किसी प्राधिकार पत्र पर कोई पासपोर्ट नहीं दिया जाएगा । |
| |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न |
| TOP |
| |
| 01 |
यदि जिला पासपोर्ट संग्रहण केंद्र में जिला केंद्र पर आवेदन किया जाता है तो पासपोर्ट कितनी जल्दी मिल सकता है ?
|
| |
यदि आवेदन सभी मायनों में पूर्ण होता है और सभी संबंधित दस्तावेज संलग्न किए जाते हैं, तो सामान्यत: 45 – 60 दिनों में पासपोर्ट मिल जाना चाहिए । तथापि, यदि पासपोर्ट की तत्काल आवश्यकता है तो जिला केंद्र आवेदकों को परामर्श दिया जाता है कि वे अपने आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत करें और उसे देहरादून में प्रस्तुत करें । चूंकि जिला केंद्र डिमांड ड्राफ्ट के रूप में ही आवेदन शुल्क लेते हैं, पासपोर्ट कार्यालय देहरादून में आवेदन प्राप्त होने के पश्चात् बैंकिंग चैनलों से बैंक ड्राफ्ट के भुगतान की प्रतीक्षा करनी होती है जिसमें काफी समय लगता है और विलंब बढ़ जाता है । इसके अतिरिक्त, कुछ मामलों में यह भी देखा गया है कि डिमांड ड्राफ्टों पर हस्ताक्षर न होना, तारीख अंकित न होना, गलत कोड संख्या आदि जैसी कुछ कमियां देखने में आती हैं और इनके कारण भुगतान से पूर्व विलंब और बढ़ जाता है । . |
| |
TOP |
|
02 |
जब पासपोर्ट कार्यालय में आवेदन की जांच की जाती है तो क्या – क्या प्रमुख खामियां पाई जाती हैं ?
|
| |
| i. |
कुछ कॉलम खाली छोड़ दिए जाते हैं । सभी कॉलम भरे जाने चाहिए अथवा यदि वे लागू नहीं हैं तो उनमें विशेष रूप से हां / नहीं अथवा लागू नहीं भरा जाना चाहिए । |
| |
|
| ii. |
यदि आवेदक ने अपना आवेदन प्रस्तुत करने की तारीख से पिछले एक वर्ष के दौरान एक से अधिक स्थानों पर निवास किया है, तो सभी पतों का स्पष्ट उल्लेख किया जाना चाहिए और प्रत्येक पते के लिए अतिरिक्त व्यक्तिगत विवरण फॉर्म भरा जाना चाहिए । यदि पुलिस सत्यापन के दौरान, आवास से संबंधित कोई सूचना अपूर्ण पाई जाती है तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है एवं मामले पर कार्रवाई में पर्याप्त विलंब भी होगा । एक ही आवास में एक वर्ष तक निवास का प्रमाण अपेक्षित है । कृपया पहले और 12वें महीने की बैंक स्टेटमेंट / बिजली का बिल / टेलीफोन का बिल प्रस्तुत करें, पूरे 12 महीनों के बिल प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है । ये बिल स्वत: अनुप्रमाणित हो सकते हैं और नोटरी से अनुप्रमाणित कराए जाने की आवश्यकता नहीं है । कृपया सत्यापन के लिए मूल प्रतियां साथ लाएं । अधिकृत ट्रेवल एजेंटों के माध्यम से प्रस्तुत किए गए दस्तावेज ही नोटरी द्वारा अनुप्रमाणित होने चाहिए । ईसीएनआर जैसी विविध सेवाओं के लिए मूल दस्तावेज रख लिए जाएंगे और सुपुर्दगी के समय वापस कर दिए जाएंगे । |
| |
|
| iii |
जब भी फॉर्म में पत्नी का नाम शामिल कराया जाता है और यदि आवेदक के पिछले पासपोर्ट में पत्नी का नाम शामिल नहीं था तो विवाह प्रमाण पत्र / संयुक्त फोटो शपथ – पत्र संलग्न करें । |
| |
|
| . |
|
| |
TOP |
| iv. |
अवयस्क आवेदकों के मामले में माता – पिता दोनों को मुख्य फॉर्म और अनुबंध – ज में हस्ताक्षर करने चाहिए । यदि पति अथवा पत्नी विदेश में है तो आवेदन के साथ अनापत्ति का शपथ – पत्र संलग्न किया जाना चाहिए । शपथ – पत्र उस देश में स्थित भारतीय दूतावास से अनुप्रमाणित होना चाहिए जहां पति / पत्नी सामान्यत: रह रहा है / रह रही है । यदि माता – पिता के पास पासपोर्ट नहीं है तो अनुबंध – झ में शपथ – पत्र प्रस्तुत किया जाना चाहिए तथा शपथ – पत्र पर माता और पिता दोनों के फोटोग्राफ चिपकाए जाएं और अनुप्रमाणित किए जाएं । अवयस्क के माता – पिता की फोटो पहचान अर्थात् पैन कार्ड, मतदाता कार्ड भी आवश्यक है । |
| |
|
| v. |
26.1.1989 के बाद जन्मे आवेदकों को जन्म रजिस्ट्रार अथवा नगरपालिका द्वारा जारी किया गया जन्म प्रमाण पत्र संलग्न करना चाहिए । ऐसे आवेदकों के लिए एसएससी प्रमाण पत्र आदि विधिमान्य दस्तावेज नहीं हैं । 26.1.1989 के पहले जन्मे अन्य सभी आवेदकों को जन्म तिथि और जन्म स्थान के प्रमाण के रूप में अपना एसएससी छोड़ने का प्रमाण पत्र / सीबीएसई प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना चाहिए । यदि एसएससी प्रमाण पत्र में जन्म के स्थान का उल्लेख नहीं है तो जन्म तिथि के प्रमाण के साथ जन्म के स्थान की एक स्वत: घोषणा प्रस्तुत की जानी चाहिए । केवल निरक्षर आवेदक और सामान्यत: 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति ही अपनी जन्म तिथि और जन्म के स्थान का उल्लेख करते हुए नोटरी का शपथ – पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं तथा उन्हें राशन कार्ड / मतदाता पहचान पत्र / पैन कार्ड आदि भी प्रस्तुत करना होगा जिसमें आयु / जन्म तिथि का भी उल्लेख होता है । |
| |
|
| vi. |
सुनिश्चित करें कि फोटोग्राफ में पूरा चेहरा और दोनों कान दिखाई दें तथा आवेदक के फोटो के मुकाबले में पृष्ठभूमि विषम हो । चूंकि अब फोटोग्राफ की स्कैनिंग की जाती है और यदि फोटो एवं पृष्ठभूमि एक ही रंग की है, तो उसकी समुचित स्कैनिंग नहीं की जा सकती । फोटो पर कोई हस्ताक्षर अथवा मुहर नहीं होनी चाहिए । टोपी लगे, रंगीन अथवा गहरे रंग के चश्मे वाले अथवा वर्दी में अथवा माथे पर तिलक लगे फोटोग्राफ स्वीकार नहीं किए जाएंगे । बच्चों के मामले में दोनों आंखें खुली होनी चाहिए । |
| |
TOP |
| vii. |
एकल माता – पिता को केवल मजिस्ट्रेट द्वारा विधिवत अनुप्रमाणित अनापत्ति प्रमाण पत्र का समुचित शपथ – पत्र प्रस्तुत करना चाहिए । |
| |
|
| viii. |
विदेश में रह रहे माता – पिता की ओर से आवेदन प्रस्तुत करने वाले अभिभावकों को विधिवत् अनुप्रमाणित शपथ – पत्र और ऐसे दो गवाहों के शपथ – पत्र प्रस्तुत करने चाहिए जो आपको जानते हों । |
| |
|
| ix. |
हस्ताक्षर के लिए केवल बॉल पैन का प्रयोग करें और जहां भी हस्ताक्षर अपेक्षित हैं, वहां हस्ताक्षर करें । रोलर बॉल पैन, इंक पैन / जैल पैन से किए गए हस्ताक्षर लेमिनेशन करते समय गर्मी से धुंधले हो जाते हैं और पासपोर्ट में धुंधले हस्ताक्षर के लिए पासपोर्ट कार्यालय जिम्मेदार नहीं होगा । आवेदक को नई पुस्तिका के लिए भुगतान के साथ पुन: आवेदन करना होगा । |
| x. |
x) सभी फॉर्म और शपथ – पत्र वेबसाइट www.passport.gov.in से नि:शुल्क डाउनलोड किए जा सकते हैं । |
| |
|
| xi. |
प्रस्तुत दस्तावेजों की फोटो प्रतियां स्वत: अनुप्रमाणित होनी चाहिए । इन्हें नोटरी से अनु्प्रमाणित कराने की कोई आवश्यकता नहीं है । |
| |
|
| xii. |
तत्काल आवेदन जिनके साथ अनुबंध च अथवा सत्यापन प्रमाण पत्र लगा होता है, सदैव प्रमाण पत्र जारी करने वाले अधिकारी की आधिकारिक स्टेशनरी पर होना चाहिए और मोबाइल फोन के साथ अधिकारी के कार्यालय एवं आवास का टेलीफोन नंबर, अधिकारी के फोटोग्राफ युक्त पहचान पत्र की प्रति अनिवार्यत: संलग्न होनी चाहिए तथा आवेदक के फोटो पर कार्यालय की मुहर लगी होनी चाहिए । रक्षा अधिकारियों को रिकार्ड के लिए कोई अन्य फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना चाहिए क्योंकि उन्हें अपना फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है । उपर्युक्त के बगैर प्राप्त आवेदन काउंटर पर अस्वीकार कर दिए जाएंगे । |
|
|
|
|
| TOP |
|