|
| |
भारत सरकार
विदेश मंत्रालय
पासपोर्ट कार्यालय पुणे |
|
|
| |
परिचय |
| पासपोर्ट कार्यालय पुणे ने जून, 1999 से कार्य करना प्रारंभ किया । यह कार्यालय 6 जिलों अर्थात् पुणे, अहमदनगर, सांगली, सतारा, कोल्हापुर और शोलापुर को सेवाएं प्रदान करता है । यह कार्यालय सेनापति बापत रोड, एमएसएफसी बिल्डिंग, सिम्बायोसिस कॉलेज के सामने, पुणे - 411 016 में है । |
| |
कार्यालय का पता |
| पासपोर्ट कार्यालय, एमएसएफसी बिल्डिंग, 270 भामबुर्दा, सिम्बायोसिस कॉलेज के सामने, पुणे - 411 016. |
| |
कार्यालय समय (सोमवार से शुक्रवार) |
| प्रात: 10.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक |
आवेदन फॉर्म प्रस्तुत करने, फॉर्मों की बिक्री, ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन, पूछताछ, पासपोर्ट अधिकारी / जन संपर्क अधिकारी से मिलने आदि के लिए ।
पासपोर्ट अधिकारी अथवा जन संपर्क अधिकारी से मिलने के लिए कृपया संबंधित दस्तावेज अर्थात् तत्काल स्कीम के मामले में अनुबंध च और अनुबंध झ तथा किसी अन्य आपत्ति की स्थिति में आवास का प्रमाण, जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं / 12वीं के प्रमाण पत्र आदि साथ लाएं ।
|
| सायं 03.30 बजे से 06.00 बजे तक |
पासपोर्ट की डिलीवरी (पासपोर्ट अधिकारी के आश्वासन पर) |
|
| |
वर्ष 2010 के दौरान अवकाशों की सूची |
| तारीख |
अवकाश |
| 26.01.2010 |
गणतंत्र दिवस |
| 27.02.2010 |
ईद ए मिलाद |
| 01.03.2010 |
होली |
| 16.03.2010 |
गुडी पड़वा |
| 28.03.2010 |
महावीर जयंती |
| 02.04.2010 |
गुड फ्राइडे |
| 27.05.2010 |
बुद्ध पूर्णिमा |
| 15.08.2010 |
स्वतंत्रता दिवस |
| 02.09.2010 |
जन्माष्ठमी |
| 10.09.2010 |
ईद उल फितर |
| 02.10.2010 |
गांधी जयंती |
| 17.10.2010 |
दशहरा |
| 05.11.2010 |
दिवाली |
| 17.11.2010 |
ईद – उल – जुहा |
| 21.11.2010 |
गुरू नानक जयंती |
| 17.12.2010 |
मुहर्रम |
| 25.12.2010 |
क्रिसमस दिवस |
|
| TOP |
कार्य क्षेत्र |
| पुणे, अहमदनगर, सांगली, सतारा, कोल्हापुर और शोलापुर जिले, पासपोर्ट कार्यालय पुणे के कार्य क्षेत्र में हैं । . |
| |
अधिकारियों की सूची |
| |
पदनाम |
| श्री टी डी शर्मा |
पासपोर्ट अधिकारी |
| श्री एम ए सईद |
सहायक पासपोर्ट अधिकारी |
| श्री जे के देसाई |
अधीक्षक |
| श्रीमती एस एस दिचोलकर |
अधीक्षक |
| श्री आर वाई मोत्लिंग |
अधीक्षक |
| श्री बी डी सकपल |
अधीक्षक |
|
| |
इस समय कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों का विवरण |
| |
| क्र.
सं
|
अधिकारी की श्रेणी |
सं. |
वेतन मान / ग्रेड पे |
| 1 |
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी
/ पासपोर्ट अधिकारी
|
शून्य
|
|
| 2 |
उप पासपोर्ट अधिकारी
|
01 |
रु0.15600-39100 +
ग्रेड पे रु0 .6600
|
| 3 |
सहायक पासपोर्ट अधिकारी |
01 |
रु0.9300-34800 +
ग्रेड पे रु0 .5400 |
| 4 |
अधीक्षक
|
04 |
रु0.9300-34800 +
ग्रेड पे रु0 .4600 |
| 5 |
सहायक |
09 |
रु0.9300-34800 +
ग्रेड पे रु0 .4200 |
| 6 |
आशुलिपिक संवर्ग
(i) निजी सचिव
(ii) वैयक्तिक सहायक
(iii) आशुलिपिक
|
शून्य |
|
| 7 |
उच्च श्रेणी लिपिक |
03 |
रु0.5200-20200 +
ग्रेड पे रु0 .2400 |
| 8 |
कनिष्ठ हिंदी अनुवादक |
शून्य |
|
| 9 |
अवर श्रेणी लिपिक |
01 |
रु0.5200-20200 +
ग्रेड पे रु0 .1900 |
| 10 |
ड्राइवर |
शून्य |
|
| 11 |
ग्रुप डी |
01
05
07 |
रु0.4440-7440 +
ग्रेड पे रु0 .1650
रु0.4440-7440 +
ग्रेड पे रु0 .1300
रु0.5200-20200 +
ग्रेड पे रु0 .1800 |
|
| TOP |
संपर्क |
फोन : 020 - 25679962, 25675421 / 22
फैक्स : 020 - 25679961
ई - मेल : rpo.pune@mea.gov.in
पूछताछ के लिए टेलीफोन : 020 – 25679963 / 64
वेबसाइट : http://passport.gov.in
|
|
आवेदन कहां करें |
| ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है अथवा पासपोर्ट कार्यालय पुणे अथवा जिले के पुलिस अधीक्षक / डी सी पी कार्यालय (जिला पासपोर्ट प्रकोष्ठ) अथवा शहर के स्पीड पोस्ट केंद्र पर आवेदन प्रस्तुत किए जा सकते हैं । |
| |
| जिला पासपोर्ट प्रकोष्ठों की सूची |
स्पीड पोस्ट केंद्रों की सूची |
| डीसीपी, पुणे |
पुणे जीपीओ |
| एस पी, पुणे |
पुणे शहर डाकघर |
| एस पी, अहमदनगर |
कराड एच ओ |
| एस पी, सांगली |
सतारा एच ओ |
| एस पी, सतारा |
शोलापुर एच ओ |
| एस पी, कोल्हापुर |
पंधरपुर एच ओ |
| डीसीपी, शोलापुर |
अहमदनगर एच ओ |
| एस पी, शोलापुर |
श्रीरामपुर एच ओ |
|
| TOP |
काउंटर विवरण |
| काउंटर # |
सेवा विवरण |
| काउंटर संख्या . 1 |
ऑन लाइन आवेदन प्रस्तुत करना (नए पासपोर्ट) |
| काउंटर संख्या . 2 |
ऑन लाइन आवेदन प्रस्तुत करना (नए पासपोर्ट) |
| काउंटर संख्या . 3 |
काउंटर 1, 2 एवं 4 की शुल्क लेना (नकदी काउंटर) |
| काउंटर संख्या . 4 |
ऑन लाइन आवेदन प्रस्तुत करना (नए पासपोर्ट) |
| काउंटर संख्या . 5 |
काउंटर 6 एवं 7 की शुल्क लेना (नकदी काउंटर) |
| काउंटर संख्या . 6 |
ऑन लाइन आवेदन प्रस्तुत करना (पुन: निर्गमन एवं विविध सेवाएं) |
| काउंटर संख्या . 7 |
ऑन लाइन आवेदन प्रस्तुत करना (गुम / खराब हुए पासपोर्ट, अवयस्क, वरिष्ठ नागरिक / विकलांग मामले) और दोपहर में पासपोर्टों की डिलीवरी (पासपोर्ट अधिकारी के आश्वासन पर) |
| काउंटर संख्या. 8 |
-- |
| काउंटर संख्या. 9 |
पूछताछ / आवेदन की स्थिति / फॉर्म | |
| |
शिकायतें
|
श्री टी डी शर्मा
पासपोर्ट अधिकारी
एमएसएफसी बिल्डिंग
एस बी रोड, सिम्बायोसिस कॉलेज के सामने
पुणे – 411 016.
फोन : 020-25675419
फैक्स : 020-25679961
ई - मेल : rpo.pune@mea.gov.in
|
| |
आवेदन की स्थिति |
| अपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए यहां क्लिक करें .. |
फोन से पूछताछ
|
| फोन से पूछताछ के लिए डायल करें : 25679963 / 25679964. |
|
सूचना का अधिकार
|
श्री टी डी शर्मा
पासपोर्ट अधिकारी
एमएसएफसी बिल्डिंग,
270 भामबुर्दा, एस बी रोड
सिम्बायोसिस कॉलेज के सामने
पुणे फोन - 020 - 25675422 - 21/25679962 / 25675419
फैक्स - 020 - 25679961
ई - मेल - rpo.pune@mea.gov.in
|
| |
पासपोर्ट की डिलीवरी |
| पासपोर्ट की डिलीवरी स्पीड पोस्ट से की जाती है और काउंटर पर डिलीवरी (पासपोर्ट अधिकारी के आश्वासन पर) के मामले में केवल आवेदक को ही पासपोर्ट दिए जाएंगे । किसी प्राधिकार पत्र पर कोई पासपोर्ट नहीं दिया जाएगा । |
|
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न : |
| |
| 01 |
पासपोर्ट कार्यालय, पुणे में पासपोर्ट के लिए कौन आवेदन कर सकता है ? |
| |
पुणे, अहमदनगर, सांगली, सतारा, कोल्हापुर और शोलापुर में रहने वाला कोई भी व्यक्ति पासपोर्ट कार्यालय, पुणे अथवा उपर्युक्त जिलों में जिला पासपोर्ट संग्रहण केंद्रों पर अथवा पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में आवेदन कर सकता है । पुणे में, पुलिस आयुक्त के कार्यालय और पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के कार्यालय में जिला पासपोर्ट संग्रहण केंद्र हैं । कृपया स्थिति के बारे में और अधिक जानकारी, अन्य जानकारी और समय आदि के लिए पासपोर्ट कार्यालय पुणे की वेबसाइट www. passport.gov.in देखें । |
| |
|
| 02 |
पासपोर्ट के लिए कब आवेदन किया जा सकता है ? |
| |
आप किसी भी समय आवेदन कर सकते हैं जब आपके पास सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हों । कृपया ब्योरेवार विनिर्देश के लिए वेबसाइट www. passport.gov.in देखें ।
जहां तक विद्यमान पासपोर्टों के नवीकरण का संबंध है, इसकी समाप्ति से सामान्यत: 6 माह पहले भी इसका नवीकरण कराया जा सकता है । तथापि, पासपोर्ट की समाप्ति की तारीख से एक वर्ष पहले भी आवेदन स्वीकार किए जा सकते हैं किंतु समय से पूर्व नवीकरण के कारणों का उल्लेख करते हुए एक अलग आवेदन देना होगा । इसके अतिरिक्त अधिकांश दूतावास जो वीजा जारी करते है, वीजा के मसले पर विचार करने से पहले वे न्यूनतम 6 माह से एक वर्ष तक की पासपोर्ट वैधता पर जोर देते हैं । तदनुसार, नवीकरण के लिए समय से पहले आवेदन करें और अंतिम क्षणों में भीड़ से बचें ।
जारी किए जाने वाले प्रत्येक पासपोर्ट पर नई संख्या और वैधता अवधि होती है । इस समय अतिरिक्त पुस्तिका / पुन: निर्गमन के आवेदन पर भी पासपोर्ट, जारी किए जाने की तारीख से 10 वर्ष की वैधता के लिए जारी किए जाते हैं । बाद में पुलिस सत्यापन के आधार पर तत्काल पासपोर्ट भी 10 वर्ष की वैधता अवधि के लिए जारी किए जाते हैं । केवल बच्चों को 5 वर्ष की वैधता अवधि अथवा 18 वर्ष की आयु तक के लिए पासपोर्ट जारी किए जाते हैं । जो अवयस्क 15 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद आवेदन करते हैं उन्हें वयस्क माना जाएगा और पासपोर्ट जारी किए जाने के लिए आवेदक का पुलिस सत्यापन किया जाएगा ।
|
| |
|
| 03 |
ऑनलाइन आवेदन कौन कर सकता है ? |
| |
नए पासपोर्ट, नवीकरण, पुन: निर्गमन, अतिरिक्त पुस्तिका के लिए आवेदन करने वाला कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकता है । विविध सेवाओं अर्थात् ईसीएनआर, पीसीसी, आवासीय पते में परिवर्तन आदि के लिए आवेदन करने वाले आवेदक, ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते । ऑनलाइन आवेदन करने के लिए वेबसाइट www.passport.gov.in है और ब्योरेवार निर्देशों के लिए कृपया वेबसाइट पर दी गई सूचना पढ़ें । यदि आप तत्काल सेवा चाहते हैं तो आवेदकों को परामर्श दिया जाता है कि वे अनुबंध – च और झ के साथ ऑनलाइन आवेदन करें ताकि पासपोर्ट कार्यालय, काउंटर पर आवेदन स्वीकार कर सके और नियत समय में पासपोर्ट भेज सके । .
|
| |
TOP |
| 04 |
क्या ऑनलाइन रजिस्टर करने के पश्चात् मुझे पासपोर्ट आवेदन प्रस्तुत करने के लिए पासपोर्ट कार्यालय, पुणे जाना होगा ? |
| |
जी हां । आवेदक को सभी अपेक्षित दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करने के लिए व्यक्तिगत तौर पर आना होता है । अपने साथ पासपोर्ट आवेदन का प्रिंटआउट लाएं जिस पर रजिस्ट्रेशन संख्या तथा आवेदन प्रस्तुत करने के लिए पासपोर्ट कार्यालय आने की नियत तारीख होती है । अंतिम कुछेक कॉलम हाथ से भरने होते हैं, आवेदन पर हस्ताक्षर करने होते हैं और आवेदन कार्यालय में प्रस्तुत करने होते हैं । किसी प्राधिकार पत्र के आधार पर ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत नहीं किए जा सकते । इसके अतिरिक्त, आप कंप्यूटर द्वारा स्वत: आबंटित तारीख से 15 दिनों तक किसी भी दिन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं । तथापि, ऐसे आवेदकों को सुबह टोकन नंबर लेना होगा और फिर आवेदन प्रस्तुत करना होगा । |
| |
|
| 05 |
मैं भुगतान कैसे कर सकता हूं ? |
| |
आवेदन राशि और तत्काल शुल्क, पासपोर्ट कार्यालय पुणे के काउंटर पर नकद रूप में स्वीकार किए जाते हैं । काउंटर पर डिमांड ड्राफ्ट स्वीकार नहीं किए जाते हैं चूंकि आवेदन को तब तक क्लीयर नहीं किया जा सकता जब तक कि बैंक द्वारा ड्राफ्ट क्लीयर नहीं कर दिया जाता । सभी जिला पासपोर्ट संग्रहण केंद्रों पर डिमांड ड्रफ्ट से भी भुगतान किया जाता है और यह ड्राफ्ट ‘पासपोर्ट अधिकारी, पुणे’ के नाम होना चाहिए । काउंटर पर दी गई धनराशि की मुद्रित रसीद सदैव प्राप्त करें और रसीद लेते समय यह सुनिश्चित करें कि नाम और धनराशि ठीक हो । बाद में कोई विसंगति स्वीकार नहीं की जाएगी । यह ड्राफ्ट भारतीय स्टेट बैंक, डेकन जिमखाना, पुणे में देय होना चाहिए । |
| |
|
| 06 |
यदि जिला पासपोर्ट संग्रहण केंद्र में जिला केंद्र पर आवेदन किया जाता है तो पासपोर्ट कितनी जल्दी मिल सकता है ? |
| |
यदि आवेदन सभी मायनों में पूर्ण होता है और सभी संबंधित दस्तावेज संलग्न किए जाते हैं और पासपोर्ट कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किए जाने के पश्चात् कम से कम एक माह के अंदर पूरे एक वर्ष की पुलिस रिपोर्ट प्राप्त हो जाती है, तो सामान्यत: 45 – 60 दिनों में पासपोर्ट मिल जाना चाहिए । तथापि, यदि पासपोर्ट की तत्काल आवश्यकता है तो जिला केंद्र आवेदकों को परामर्श दिया जाता है कि वे जिला पासपोर्ट संग्रहण केंद्र पर अपने आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत करें ताकि पुलिस रिपोर्ट के साथ फाइल पासपोर्ट कार्यालय पुणे को भेजी जा सके । यदि जिला आवेदक अपने फॉर्म पासपोर्ट कार्यालय में प्रस्तुत करते हैं तो इन फॉर्मों को पुलिस रिपोर्ट के लिए पुन: संबंधित जिलों को भेजा जाना होता है और डाक में आने और जाने में कम से कम एक महीना खराब होता है । इसके अतिरिक्त, लंबी दूरी तय करके पुणे आने और पुणे पासपोर्ट कार्यालय में भीड़ बढ़ाने के बजाय जिला पासपोर्ट संग्रहण केंद्रों में सीधे फॉर्म जमा करना आवेदकों के लिए सुविधाजनक और आसान है ।
जिला केंद्र डिमांड ड्राफ्ट के रूप में ही आवेदन शुल्क लेते हैं, पासपोर्ट कार्यालय पुणे में आवेदन प्राप्त होने के पश्चात् बैंकिंग चैनलों से बैंक ड्राफ्ट के भुगतान की प्रतीक्षा करनी होती है । आवेदकों को वेबसाइट www.passport.gov.in में स्थिति पृष्ठ पर अपने व्यक्तिगत विवरण डाटा और अद्यतन पुलिस रिपोर्ट देखने के बाद ही तत्काल शुल्क के भुगतान के लिए पासपोर्ट कार्यालय पुणे आना चाहिए । कृपया सुनिश्चित करें कि डिमांड ड्राफ्टों पर हस्ताक्षर न होना, तारीख अंकित न होना, गलत कोड संख्या आदि जैसी कमियां न हों जिनसे क्लियरेंस में विलंब और बढ़ जाता है । पुन: वैधीकृत डिमांड ड्राफ्ट, एसबीआई पुणे द्वारा स्वीकार नहीं किए जाते ।
|
| |
TOP |
| 07 |
जब पासपोर्ट कार्यालय में आवेदन की जांच की जाती है तो क्या – क्या प्रमुख खामियां पाई जाती हैं ? |
| |
| i. |
i) कुछ कॉलम खाली छोड़ दिए जाते हैं । सभी कॉलम भरे जाने चाहिए अथवा यदि वे लागू नहीं हैं तो उनमें विशेष रूप से हां / नहीं अथवा लागू नहीं भरा जाना चाहिए । अधूरे फॉर्म काउंटर पर अस्वीकार कर दिए जाएंगे और जिन फॉर्मों को बाद में सुधारा जाता है / पूरा किया जाता है, उन्हें प्रस्तुत किए जाने के लिए नए सिरे से टोकन संख्या लेनी होगी । प्रत्येक आवेदन के लिए सभी दस्तावेजों के दो सेट (फोटो प्रतियां) प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य है । पिछले एक वर्ष में प्रत्येक पते के लिए व्यक्तिगत विवरण फॉर्म दो प्रतियों में प्रस्तुत किया जाना होता है । यदि आवेदन फॉर्म में आवेदक का पूरा नाम जैसा कि एसएलसी प्रमाण पत्र के अनुसार पासपोर्ट में होना चाहिए, नहीं दिया जाता है अथवा माता – पिता अथवा पति / पत्नी का पूरा नाम नहीं दिया जाता है तो बाद में काउंटर पर किसी प्रविष्टि के लिए जुर्माने के तौर पर 500 रुपए का भुगतान करना होगा । और अधिक जानकारी के लिए www.passport.gov.in में जुर्माना तालिका देखें । |
| |
|
| ii. |
ii) यदि आवेदक ने अपना आवेदन प्रस्तुत करने की तारीख से पिछले एक वर्ष के दौरान एक से अधिक स्थानों पर निवास किया है, तो सभी पतों का स्पष्ट उल्लेख किया जाना चाहिए और प्रत्येक पते के लिए अतिरिक्त व्यक्तिगत विवरण फॉर्म भरा जाना चाहिए । यदि पुलिस सत्यापन के दौरान, आवास से संबंधित कोई सूचना अपूर्ण पाई जाती है तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है एवं मामले पर कार्रवाई में पर्याप्त विलंब भी होगा । एक ही आवास में एक वर्ष तक निवास का प्रमाण अपेक्षित है । कृपया पहले और 12वें महीने की बैंक स्टेटमेंट / बिजली का बिल / टेलीफोन का बिल प्रस्तुत करें, पूरे 12 महीनों के बिल प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है । ये बिल स्वत: अनुप्रमाणित हो सकते हैं और नोटरी से अनुप्रमाणित कराए जाने की आवश्यकता नहीं है । तथापि, सत्यापन के लिए मूल प्रति साथ लाएं और सत्यापन के पश्चात् ये प्रतियां वापस कर दी जाएंगी । अधिकृत ट्रैवल एजेंट के माध्यम से प्रस्तुत दस्तावेज ही नोटरी द्वारा अनुप्रमाणित होने चाहिए । ईसीएनआर जैसी विविध सेवाओं के लिए मूल दस्तावेज रख लिए जाएंगे और सुपुर्दगी के समय वापस कर दिए जाएंगे । अवयस्कों को छोड़कर अन्य सभी आवेदकों को अपने स्वयं के नाम से पते के प्रमाण का दस्तावेजी प्रमाण देना होगा । किसी संबधी अथवा भूस्वामी आदि के नाम वाले प्रमाण से आवेदन फॉर्म प्रस्तुत करने में मदद नहीं मिलेगी जब तक कि मूल रूप में वास्तविक दस्तावेजों के साथ और उस पते के साथ आवेदक के नाम दूसरे दस्तावेज के साथ संबंधित व्यक्ति द्वारा नोटरी द्वारा विधिवत् अनुप्रमाणित सशपथ शपथ – पत्र प्रस्तुत नहीं कर दिया जाता । |
| |
|
| iii |
iii) जब भी फॉर्म में पत्नी का नाम शामिल कराया जाता है और यदि आवेदक के पिछले पासपोर्ट में पत्नी का नाम शामिल नहीं था तो विवाह प्रमाण पत्र और संयुक्त फोटो शपथ – पत्र संलग्न करें । इसका नमूना वेबसाइट www.passport.gov.in पर देखा जा सकता है । |
| |
|
| iv. |
iv) इसी प्रकार, यदि नए आवेदन में पत्नी के नाम का उल्लेख नहीं किया जा रहा है जबकि पिछले पासपोर्ट में पत्नी का नाम था तो तलाक विलेख / मृत्यु प्रमाण पत्र आदि संलग्न करें ताकि पासपोर्ट कार्यालय, आवेदक के अनुरोध को स्वीकार कर सके । |
| |
TOP |
| v. |
v) अवयस्क आवेदकों के मामले में माता – पिता दोनों को मुख्य फॉर्म ‘घोषणा कॉलम’ और अनुबंध – ज में हस्ताक्षर करने चाहिए । यदि पति अथवा पत्नी विदेश में है तो आवेदन के साथ अनुबंध – ज के अनुसार शपथ – पत्र संलग्न किया जाना चाहिए । शपथ – पत्र उस देश में स्थित भारतीय दूतावास से अनुप्रमाणित होना चाहिए जहां पति / पत्नी रह रहा है / रह रही है । यदि माता – पिता के पास पासपोर्ट नहीं है तो अनुबंध – झ में शपथ – पत्र प्रस्तुत किया जाना चाहिए तथा शपथ – पत्र पर माता और पिता दोनों के फोटोग्राफ चिपकाए जाएं और शपथ – पत्र में अनुप्रमाणित किए जाएं । अवयस्क के माता – पिता की फोटो पहचान अर्थात् पैन कार्ड, मतदाता कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक की पासबुक भी आवश्यक है यदि उनके पास पासपोर्ट नहीं है ।
|
| |
|
| vi. |
vi) 26.1.1989 के बाद जन्मे अवयस्क के आवेदन के साथ जन्म रजिस्ट्रार अथवा नगरपालिका द्वारा जारी किया गया जन्म प्रमाण पत्र लगाया जाना चाहिए । ऐसे आवेदकों के लिए एसएससी प्रमाण पत्र आदि विधिमान्य दस्तावेज नहीं हैं । 26.1.1989 के पहले जन्मे अन्य सभी आवेदकों को जन्म तिथि और जन्म स्थान के प्रमाण के रूप में अपना एसएससी छोड़ने का प्रमाण पत्र/ सीबीएसई प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना चाहिए । यदि एसएससी प्रमाण पत्र में जन्म के स्थान का उल्लेख नहीं है तो जन्म तिथि के प्रमाण के साथ जन्म के स्थान की एक स्वत: घोषणा प्रस्तुत की जानी चाहिए । केवल निरक्षर आवेदक और सामान्यत: 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति ही अपनी जन्म तिथि और जन्म के स्थान का उल्लेख करते हुए नोटरी का शपथ – पत्र प्रस्तुत कर सकते है तथा उन्हें राशन कार्ड / मतदाता पहचान पत्र / पैन कार्ड आदि भी प्रस्तुत करना होगा जिसमें आयु / जन्म तिथि का भी उल्लेख होता है । |
| |
|
| vii. |
vii) सुनिश्चित करें कि फोटोग्राफ में पूरा चेहरा और दोनों कान दिखाई दें तथा आवेदक के फोटो के मुकाबले में पृष्ठभूमि विषम हो । चूंकि अब फोटोग्राफ की स्कैनिंग की जाती है और यदि फोटो एवं पृष्ठभूमि एक ही रंग की है, तो उसकी समुचित स्कैनिंग नहीं की जा सकती । फोटो पर कोई हस्ताक्षर अथवा मुहर नहीं होनी चाहिए । टोपी लगे, गहरे रंग के चश्मे वाले अथवा वर्दी में फोटोग्राफ स्वीकार नहीं किए जाएंगे । बच्चों के मामले में दोनों आंखें खुली होनी चाहिए और वे कोई खिलौना पकड़े हुए अथवा माता / पिता के हाथ पकड़े हुए नहीं होने चाहिए । |
| |
TOP |
| viii. |
viii) एकल माता – पिता को केवल मजिस्ट्रेट द्वारा विधिवत् अनुप्रमाणित अनापत्ति प्रमाण पत्र का समुचित शपथ – पत्र प्रस्तुत करना चाहिए । |
| |
|
| ix. |
ix) विदेश में रह रहे माता – पिता की ओर से आवेदन प्रस्तुत करने वाले अभिभावकों को नोटरी द्वारा विधिवत् अनुप्रमाणित संरक्षक शपथ – पत्र और ऐसे दो गवाहों के शपथ – पत्र प्रस्तुत करने चाहिए जो आपको जानते हों । |
| |
|
| x. |
x) हस्ताक्षर के लिए केवल बॉल पैन का प्रयोग करें और जहां भी हस्ताक्षर अपेक्षित हैं वहां हस्ताक्षर करें । रोलर बॉल पैन, इंक पैन / जैल पैन से किए गए हस्ताक्षर लेमिनेशन करते समय गर्मी से धुंधले हो जाते हैं और पासपोर्ट में धुंधले हस्ताक्षर के लिए पासपोर्ट कार्यालय जिम्मेदार नहीं होगा । आवेदक को नई पुस्तिका के लिए भुगतान के साथ पुन: आवेदन करना होगा । |
| xi. |
xi) सभी फॉर्म और शपथ – पत्र वेबसाइट www.passport.gov.in से नि:शुल्क डाउनलोड किए जा सकते हैं । |
| |
|
| xii. |
xii) प्रस्तुत दस्तावेजों की फोटो प्रतियां स्वत: अनुप्रमाणित होनी चाहिए यदि आवेदक द्वारा इन्हें काउंटर पर स्वयं प्रस्तुत किया जाता है । इन्हें नोटरी से अनु्प्रमाणित कराने की कोई आवश्यकता नहीं है । |
| |
|
| xiii. |
xiii) तत्काल आवेदन जिनके साथ अनुबंध च अथवा सत्यापन प्रमाण पत्र लगा होता है, सदैव प्रमाण पत्र जारी करने वाले अधिकारी की आधिकारिक स्टेशनरी पर होना चाहिए और मोबाइल फोन के साथ अधिकारी के कार्यालय एवं आवास का टेलीफोन नंबर, अधिकारी के फोटोग्राफ युक्त पहचान पत्र की प्रति अनिवार्यत: संलग्न होनी चाहिए तथा आवेदक के फोटो पर कार्यालय की मुहर लगी होनी चाहिए । रक्षा अधिकारियों को अपने सरकारी फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है । उपर्युक्त के बगैर प्राप्त आवेदन काउंटर पर अस्वीकार कर दिए जाएंगे और आवेदन को सामान्य रूप से प्रस्तुत किया गया आवेदन माना जाएगा ।
तदनुसार, आवेदन फॉर्म का प्रिंट लेने के पश्चात् एक बार पुन: आवेदन फॉर्म पढ़ें ताकि यह पासपोर्ट कार्यालय की अपेक्षाओं को पूरा करे जैसा कि अपने समय की बरबादी और फॉर्म प्रस्तुत करने के लिए दूसरी बार कार्यालय आने से बचने के लिए फॉर्म में उल्लेख किया गया है । कृपया आवेदकों की सुविधा के लिए पासपोर्ट कार्यालय के बाहर रखी मॉडल फाइल भी देखें ताकि काउंटर पर प्रस्तुत करने के लिए आवेदक के पहुंचने से पहले यह सभी मायनों में पूर्ण हो ।
|
|
| |
|
| 08 |
यदि मेरा पासपोर्ट गुम हो जाए तो मुझे क्या करना चाहिए ? |
| |
जहां आपका पासपोर्ट गुम हुआ है, उसके निकटतम थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराएं । एफआईआर में गुम हुए पासपोर्ट की संख्या का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए । यदि एक से अधिक पासपोर्ट गुम हुए हैं और एक ही एफआईआर दर्ज कराई गई है, तो प्रत्येक मामले में विधिवत् अनुप्रमाणित एफआईआर की प्रति प्रस्तुत करें और उस आवेदन का भी उल्लेख करें जिसके साथ मूल एफआईआर प्रस्तुत की गई है । मूल एफआईआर की एक प्रति, सामान्य पासपोर्ट आवेदन प्रस्तुत करने के लिए अपेक्षित अन्य सभी दस्तावेज, गुम हुए पासपोर्ट की प्रति (यदि उपलब्ध हो), पासपोर्ट गुम होने / खराब होने का शपथ – पत्र और यदि पासपोर्ट की तत्काल आवश्यकता हो, तो अनुबंध – झ और च प्रस्तुत करें । यदि पासपोर्ट किसी अन्य पासपोर्ट कार्यालय से जारी किया गया था अथवा विदेश स्थित हमारे किसी भारतीय दूतावास / उच्चायोग द्वारा जारी किया गया था तो पासपोर्ट प्रदान करने से पहले पासपोर्ट के विवरण और फोटो के बारे में उनसे पुष्टि प्राप्त करनी होगी । |
| |
TOP |
| 09 |
यदि मुझे गलत सूचना के साथ पासपोर्ट प्राप्त होता है अथवा अनजाने में डाक की गलती के कारण किसी दूसरे व्यक्ति का पासपोर्ट प्राप्त होता है तो मुझे क्या करना चाहिए ? |
| |
कृपया इस कार्यालय को पासपोर्ट तत्काल वापस कर दें अर्थात् पासपोर्ट मिलने के एक महीने के अंदर पासपोर्ट वापस कर दें । यदि पासपोर्ट कार्यालय की गलती के कारण ऐसा हुआ है तो हम इसमें सुधार करेंगे और बिना किसी शुल्क के आपको पासपोर्ट देंगे । आवेदक को एक पृष्ठ का सुधार फॉर्म भरना होगा । यदि यह गलती आवेदक द्वारा आवेदन में दी गई गलत जानकारी के कारण है, तो आवेदक को सुधार फॉर्म भरना होगा और पूरे शुल्क के साथ इसे कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा । यदि तथ्य गलत ढंग से प्रस्तुत किए गए हैं तो जुर्माना भी लगाया जा सकता है ।
आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन करने का अनुरोध किया जाता है जिससे यह सुनिश्चित होता है कि पासपोर्ट बिना किसी गलती के सुपुर्द किए जाएं क्योंकि आवेदक ने जानकारी स्वयं भरी होती है । हस्तलिखित आवेदन कई बार अपठनीय होते हैं और उनकी समुचित स्कैनिंग नहीं की जा सकती है तथा डाटा प्रविष्टि करने वाले आपरेटर कभी - कभी अक्षर अथवा अंक की सही – सही पहचान नहीं कर पाते ।
|
| |
|
| 10 |
क्या मैं प्राधिकार पत्र के आधार पर आवेदन प्रस्तुत कर सकता हूं ? |
| |
सामान्यत: फॉर्म प्रस्तुत करते समय फोटो पहचान और हस्ताक्षर के सत्यापन के लिए आवेदक को काउंटर पर उपस्थित होना चाहिए । यदि आवेदक बीमारी आदि के कारण आने में असमर्थ है और यदि इस आशय का प्रमाण पत्र संलग्न किया गया है तो प्राधिकार पत्र स्वीकार किया जा सकता है । किंतु अधिकृत व्यक्ति सामान्यत: सगा संबंधी होना चाहिए और सत्यापन के लिए उसके पास मूल फोटो पहचान पत्र होना चाहिए तथा प्राधिकार पत्र के साथ पहचान पत्र की फोटो प्रति भी संलग्न की जाए । विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित अधिकृत ट्रैवल एजेंट जो आवेदक का प्रतिनिधित्व करते हैं, प्राधिकार के आधार पर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं । |
| |
|
| 11 |
क्या कोई व्यक्ति प्राधिकार पत्र के आधार पर पासपोर्ट प्राप्त कर सकता है ? |
| |
जी नहीं । पासपोर्ट सामान्यत: काउंटर पर नहीं दिए जाते हैं । फिर भी, यदि किसी स्थिति में ऐसा करना होता है तो इसे आवेदक को ही दिया जाता है । प्राधिकार पत्र के साथ अधिकृत व्यक्ति का फोटो युक्त मूल पहचान पत्र और एक फोटो प्रति अवश्य होनी चाहिए । अवयस्कों के पासपोर्ट माता या पिता को सौंपे जा सकते हैं जिन्होंने अनापत्ति प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं । ऐसे पासपोर्ट जिन पर विविध सेवाएं प्रदान की जाती हैं, काउंटर पर आवेदक को अथवा अधिकृत प्रतिनिधि वरीयत: सगे संबंधी को सौंपे जाते हैं । आवेदन प्रस्तुत करने के लिए अधिकृत ट्रैवल एजेंटों को भी अपनी कंपनी का फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर काउंटर पर पासपोर्ट सौंपने के लिए अधिकृत किया जाता है । (केवल विविध सेवाएं) |
| |
|
| 12 |
यदि मेरे विरुद्ध न्यायालय में मुकदमा है तो मुझे क्या करना चाहिए ? |
| |
आवेदन फॉर्म के उचित कॉलम में पूरा विवरण दें । इसके अतिरिक्त, विदेश यात्रा के लिए अनुमति प्रदान करते हुए न्यायालय का आदेश प्राप्त करें जो मूल रूप में न्यायालय द्वारा विधिवत अनुप्रमाणित होना चाहिए और इसे आवेदन के साथ संलग्न करें । यदि एक से अधिक मुकदमे हैं तो आदेश में सभी मुकदमे शामिल होने चाहिए । निर्धारित शर्तों के अनुसार, विदेश यात्रा के लिए न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन करने और संबंधित अधिकारियों द्वारा किसी समय दिए गए निर्देश के अनुसार पासपोर्ट वापस करने के लिए वचनबद्धता के बारे में एक शपथ – पत्र प्रस्तुत करें ।
न्यायालय में लंबित मामलों के बारे में सूचना छिपाने पर 5000/- रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है और आवेदन पर कार्रवाई करने में अतिरिक्त विलंब भी होगा ।
|
| |
TOP |
| 13 |
मुझे अपना ऑनलाइन आवेदन पासपोर्ट कार्यालय में कहां जमा करना चाहिए ? |
| |
ऑनलाइन आवेदक जो आवेदन प्रस्तुत करने की नियत तारीख को आते हैं, काउंटर संख्या 1 और 2 पर आवेदन प्रस्तुत प्रस्तुत करें । आवेदकों से उम्मीद की जाती है कि वे उपर्युक्त सभी दस्तावेजों के साथ फोटो चिपके, हस्ताक्षरित और फोटो प्रतियों के दो सेट आदि के साथ नियत समय पर काउंटर पर उपस्थित होंगे । तथापि, सावधानी के तौर पर यह उल्लेखनीय है कि आवेदन प्रस्तुत करने का समय सदैव बढ़ जाता है और सामान्य दिन में आवेदन प्रस्तुत करने की औपचारिकताएं पूरी करने में कम से कम डेढ़ से दो घंटे लग सकते हैं । ऐसे आवेदक जो ऑनलाइन आवेदन करते हैं किंतु नियत तारीख को नहीं आते हैं, उन्हें प्रात: 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे के बीच उचित काउंटर से टोकन संख्या लेनी होगी और टोकन जो फॉर्म पर चिपकाया जाता है, में उल्लिखित काउंटर संख्या पर फॉर्म प्रस्तुत करना होगा ।
ऑनलाइन आवेदन के प्रिंट आउट पुणे के कार्य क्षेत्र में विभिन्न जिलों में जिला पासपोर्ट संग्रहण केंद्रों अर्थात् अहमदनगर, सतारा, सांगली, शोलापुर और कोल्हापुर में पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में भी प्रस्तुत किए जा सकते हैं ।
|
| |
|
| 14 |
नए अथवा पुन: निर्गमन के लिए अपना पासपोर्ट आवेदन प्रस्तुत करने के पश्चात् मुझे क्या करना चाहिए ?
|
| |
नए पासपोर्ट के लिए आवेदन के मामले में पासपोर्ट कार्यालय, आपका आवेदन प्रस्तुत किए जाने की तारीख से अगले दो कार्यदिवसों में पुलिस सत्यापन रिपोर्ट के लिए व्यक्तिगत विवरण फॉर्म संबंधित जिले के पुलिस उपायुक्त / जिला पुलिस अधीक्षक को भेजते हैं । तत्पश्चात् ये अधिकारी सत्यापन के लिए व्यक्तिगत विवरण फॉर्म आवेदक के आवास के निकटतम स्थानीय थाने को भेजते हैं । तदनुसार, यदि अपना आवेदन जमा किए जाने की तारीख से 15 दिन के अंदर, स्थानीय थाने से आपको कोई सूचना नहीं मिलती है तो अपने दस्तावेजों और शुल्क की रसीद, आवास के प्रमाण और अपने व्यक्तिगत विवरण के सभी दस्तावेजी प्रमाणों के साथ थाने जाना उचित होगा यदि आप चाहते हैं कि आपका पासपोर्ट शीघ्र मिले । यदि पुलिस उपायुक्त / पुलिस अधीक्षक द्वारा रिपोर्ट भेजे जाने की बाह्य संख्या आपके पास है तो आप संदर्भ / सूचना के लिए इसे हमें भेज सकते हैं ।
ऐसे आवेदकों के लिए जिन्होंने आवेदन प्रस्तुत किए जाने की तारीख से पिछले एक वर्ष में दो अथवा अधिक पतों पर निवास किया है, उन पतों की पुलिस रिपोर्टें भी आवश्यक होगी ।
विद्यमान पासपोर्ट के पुन: निर्गमन के मामले में सामान्यत: पासपोर्ट कार्यालय जिसने पासपोर्ट जारी किया था, से विद्यमान पासपोर्ट की पुलिस रिपोर्ट मिल जाने के बाद ही पासपोर्ट पुन: जारी किया जाता है । यदि वे रिपोर्टें उपलब्ध नहीं हैं, तो पुणे पुलिस रिपोर्ट मिलने के बाद पुन: निर्गमन के मामले पर कार्रवाई की जाएगी । तदनुसार, यदि कोई आवेदक 15 दिनों से अधिक समय तक ‘पुलिस रिपोर्ट प्रतीक्षित’ दर्शाते हुए वेबसाइट पर सूचना देखता है तो उचित होगा कि पुणे पुलिस रिपोर्ट क्लीयर कराई जाए क्योंकि संबंधित व्यक्तिगत विवरण फॉर्म संबंधित थाने में पहुंच गए होंगे ।
यदि पुलिस रिपोर्ट मिल जाने के पश्चात् वेबसाइट की स्थिति दर्शाती है, पुलिस रिपोर्ट पूर्ण तो इसका मतलब है कि एक पुलिस रिपोर्ट प्राप्त हुई है और इसमें एक वर्ष से कम अवधि शामिल है । तत्पश्चात् आवेदक को व्यक्तिगत विवरण फॉर्म का दूसरा सेट भरना चाहिए और उसे पासपोर्ट कार्यालय में जमा कराना चाहिए ताकि यह कार्यालय दूसरे पते के सत्यापन के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को भेज सके ।
|
| |
|
| 15 |
मैं पुणे में अध्ययन कर रहा हूं और हॉस्टल में रहता हूं । मेरे पास ‘आवास का प्रमाण’ नहीं है । मैं पासपोर्ट के लिए कैसे आवेदन कर सकता हूं ? |
| |
आपको अपने कॉलेज के अधिकारियों से और हॉस्टल के वार्डन, यदि आप कॉलेज हॉस्टल में रह रहे हैं, से वास्तविक छात्र पत्र संलग्न करना चाहिए जिसमें कॉलेज के रिकार्ड के अनुसार आवासीय पते का उल्लेख हो । यदि आप किसी निजी आवास में रह रहे हैं तो आवेदन के साथ पट्टा विलेख संलग्न करना होगा । अपने आवास को प्रमाणित करने के लिए पिछले एक वर्ष के लिए आवास के प्रमाण के तौर पर बैंक की स्टेटमेंट अथवा कोई अन्य दस्तावेज भी प्रस्तुत करें जैसा कि वेबसाइट www.passport.gov.in में उल्लेख किया गया है । अपने स्थायी पते पर आवेदन करने के लिए छात्रों को विशेष सुविधाएं हैं किंतु अपने फॉर्म में वर्तमान पते का भी पूरा विवरण दें । और अधिक जानकारी के लिए उपर्युक्त वेब पृष्ठ देखें ।
यदि आप नौकरी ज्वाइन करने के लिए अभी अभी पुणे पहुंचे हैं तो कंपनी के फोटो पहचान पत्र के साथ अपने निवास स्थल का उल्लेख करते हुए कंपनी का पत्र और बैंक की पासबुक / बिजली का बिल / टेलीफोन बिल अथवा अपने आवास के प्रमाण का उल्लेख करते हुए वेबसाइट में उल्लिखित दस्तावेज संलग्न करनी चाहिए । आवास का प्रमाण, आवेदक के नाम पर ही होना चाहिए । तथापि, यदि आवेदक पत्नी अथवा बच्चे हैं तो पति / पिता के आवास का प्रमाण पर्याप्त होगा, यदि पहचान प्रमाणित करने के लिए विवाह प्रमाण पत्र अथवा जन्म प्रमाण पत्र संलग्न किया जाता है ।
. |
| |
|
| 16 |
अपना आवेदन प्रस्तुत करने से पहले मुझे अपने ट्रैवल एजेंट से क्या जानकारी लेनी चाहिए ? |
| |
पासपोर्ट कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करने के लिए अनुमोदित ट्रैवल एजेंट, अपने ग्राहकों की ओर से एक दिन में 2 से 5 आवेदन ही प्रस्तुत कर सकते हैं । तदनुसार, यह देखना आपके हित में है कि एजेंट को फॉर्म जमा किए जाने के पश्चात् आवेदन पासपोर्ट कार्यालय में कब रजिस्टर किया जाएगा । विभिन्न सेवाओं के लिए शुल्क, मिलान आदि प्रयोजनों के लिए हमारी वेबसाइट http://www.passport.gov.in पर पहले से ही उपलब्ध है ।
|
|
| |
ट्रैवल एजेंसी की पहचान सं0 |
.
पहचान सं0 |
ट्रैवल एजेंसी का नाम |
पता / फोन नं0 / फैक्स नं0 |
| 01 |
बब्बू ट्रैवल्स |
दाभोलकर चैम्बर्स, 95-ए, एम जी रोड, पुणे - 411001
फोन: 26340077
फैक्स : 26342347
|
| 02 |
हिंद मुसाफिर एजेंसी लि0. |
13, सेंचुरी आरकेड, नारंगी बाग़ रोड, पुणे - 411001
फोन: 26160245 / 26162069
फैक्स : 30528283/ 4/ 5
|
| 03 |
इंटरनेशनल ट्रैवल |
बी 8 एंड 9, पांचवां एवेन्यू, प्लॉट सं0 177/3, धोले पाटिल रोड, पुणे - 411001
फोन: 40112233
फैक्स : 40112244
|
| 04 |
ट्रैवल वॉयेजेज (इं) प्रा0 लि0 |
222-247-248 बी विंग, सोहराब हॉल, 21 सासून रोड, पुणे - 411001
फोन: 26053226 / 26053227 / 26053433
फैक्स : 26059520
|
| 05 |
ट्रैवल कॉर्नर |
59/ 60 रैक्सन चैम्बर, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, नवी पेठ, हैप्पी हाउस फर्नीचर शॉप के सामने, पुणे - 411030
फोन: 24339161 / 62 / 76 / 77
फैक्स : 24339163
|
| 06 |
स्टारलाइन ट्रैवल्स लि0 |
दर्शन बिल्डिंग, 1 बी. जे. रोड, साधु वासवानी चौक, पुणे - 411001
फोन: 26122130 / 26135254
फैक्स : 26122095
|
| 07 |
जे वी ट्रैवल्स प्रा0 लि0 |
सी - 8, शांगरीला गार्डन्स, बंड गार्डन रोड, पुणे - 411001
फोन: 2624360 / 4
|
| 09 |
गिरिकंड ट्रैवल्स प्रा0 लि0. |
759/ 90बी, भंडारकर इंस्टीट्यूड रोड, डेक्कन जिमखाना, पुणे - 411004
फोन: 25659970 / 71
फैक्स : 25653577
|
| 10 |
हसमुख ट्रैवल एजेंट (पुणे) प्रा0 लि0 |
339/बी, उत्तम अपार्टमेंट, रास्ता पेठ, अपोलो थियेटर के निकट, कोआपरेटिव बैंक लि0, पुणे - 411011
फोन: 26128830 / 26114320
फैक्स : 26128530
|
| 12 |
ट्रैवल कॉरपोरेशन (इं) लि0 |
टीसीआई हाउस, 170, धोले पाटील रोड, पुणे - 411001
फोन: 30519000
फैक्स : 26122050
|
| 13 |
ओडैसी टूअर्स एंड ट्रैवल्स |
ओडैसी टूअर्स एंड ट्रैवल्स 1/5 गेरा गार्डन्स, कोरेगांव रोड, पुणे - 411001 |
| 14 |
स्पीड बर्ड ट्रैवल्स |
प्राइम आरकेड, II 54, सैफी स्ट्रीट, कैम्प,
पुणे - 411001
फोन: 26341034 / 6959
फैक्स : 26346959
|
| 15 |
नंदिनी ट्रैवल्स प्रा0 लि0 |
205, बी-ई, कॉसमॉस कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स, स्टेशन रोड, नई शाहूपुरी, कोल्हापुर - 416001
फोन: 2651065 / 2658660
फैक्स : 2658075
|
| 19 |
प्रसन्ना टूअर्स प्रा0 लि0. |
1199/ए/1, होटल परिचय बिल्डिंग, एफ सी रोड, शिवाजीनगर, पुणे - 411005
फोन: 66015181 / 184
फैक्स : 66015179
|
| 22 |
रसिका ट्रैवल्स प्रा0 लि0. |
300/बी, ‘ई’ वार्ड, दाभोलकर कॉर्नर, नई शाहूपुरी, कोल्हापुर - 416001
फोन: 2666352 / 2660113 / 2662117
फैक्स : 2664007
|
| 23 |
आरोहण टूअर्स एंड ट्रैवल प्रा0 लि0 |
हीरेकर पार्क, सी 4/5, कमला नेहरू पार्क के निकट, भंडारकर रोड, इरंडवाना, पुणे - 411004
फोन: 25676543 / 6552 / 1226 / 1227
फैक्स : 25671259
|
| 25 |
अशोक ट्रैवल्स एंड ट्रेड कॉरपोरेशन |
13, यूनाइटेड अपार्ट., 2407 ईस्ट स्ट्रीट, पुणे - 411001
फोन: 26346369 / 26330585 / 26330586
फैक्स : 6340019
|
| 29 |
ओम ओरियंट ट्रैवल्स महालक्ष्मी हाइट्स |
होंडा शोरूम के सामने, मुंबई - पुणे रोड, पिंपरी, पुणे - 411018
फोन: 27480011 / 27480066 / 30683051 / 30686052
फैक्स : 27480050
|
| |
|
|
| 31 |
रेडिएंट एयरलिंक्स प्रा0 लि0 |
9/ए, सागर कॉर्नर, मुंबई- पुणे रोड, कासरवाडी, पुणे - 411034
फोन: 27129412 / 24101406 / 7
फैक्स : 27124387
|
| 32 |
सिल्वर जुबली ट्रैवलर प्रा0 लि0 |
5 एंड 6, अलंकार भवन, 1132/2 शिवाजीनगर, फर्गुसन कॉलेज रोड, एचडीएफसी बैंक के सामने, ललित महल होटल के समीप, पुणे - 411016
फोन: 25663706 / 07 / 08 / 09
|
| 34 |
लांसर ट्रैवल्स प्रा0 लि0 |
शॉप नं. 19, भूतल, अरोड़ा टावर्स, 9, मोलेंडिना रोड, पुणे - 411001
13, यूनाइटेड अपार्ट., 2407 ईस्ट स्ट्रीट, पुणे - 411001
फोन: 26133189 / 0925 / 6590
फैक्स : 26132350
|
| 35 |
फिनिक्स ट्रैवल्स एंड टूअर्स प्रा0 लि0 |
8/5, वासवानी नगर, कोरेगांव पार्क, पुणे - 411001
फोन: 26132224
फैक्स : 6132224
|
| 36 |
ट्रैवल मास्टर (मुंबई) प्रा0 लि0 |
94/6, बूटी पाटील क्लासिक, सुवर्णरेखा डाइनिंग हॉल के सामने, प्रभात रोड, पुणे - 411004
फोन: 25673550 / 51 / 52
फैक्स : 25673586
|
| 38 |
भाग्यश्री ट्रैवल्स प्रा0 लि0 |
11, नामजोशी भवन, 486, सदाशिव पेठ, लाल बहादुर शास्त्री रोड, पुणे - 411030
फोन: 24321811 / 12 / 13 / 14
फैक्स : 24320580
|
| 39 |
केलिडोस्कोप ट्रैवल कंसल्टेंट्स प्रा0 लि0 |
208-209, ए विंग, परमार ट्रेड सेंटर, साधु वासवानी चौक, पुणे - 411001
फोन: 26055156 / 7
फैक्स : 6055158
|
| 40 |
सनबीम एयरलिंक्स ट्रैवल एंड टूअर्स प्रा0 लि0 |
4, बालकृष्ण अपार्ट., 6, धोले पाटिल, रोड, पुणे - 411001
फोन: 26125857 / 26114099
फैक्स : 26128199
|
| 42 |
गिरिकंड ट्रैवल्स प्रा0 लि0 |
4, जाजू आरकेड, 221/ ए2, ई ताराबाई पार्क, कोल्हापुर- 416003
फोन: 2664608 / 2664609 / 3094609
फैक्स : 2664611
|
| 43 |
मिलेनियम ट्रैवल्स |
105/ 106, जेनिथ कॉम्पलेक्स, तानाजीवाड़ी रोड, शिवाजीनगर, पुणे - 411005
फोन: 66048350 – 3 / 64011832 - 3
फैक्स : 25535855
|
| 44 |
अभय टूअर्स एंड ट्रैवल्स प्रा0 लि0 |
42/9, कारवी रोड, रांका ज्वैलर्स के सामने,
पुणे - 411004
फोन: 25422777 / 25447743 / 25449943
फैक्स : 25466663
|
| 45 |
रूबी टूअर्स एंड ट्रैवल्स |
शॉप नं. 7/8, ईस्ट स्ट्रीट गैलेरिया, एसबीआई के समीप, 2421, जन. थिमैय्या रोड, कैम्प, पुणे - 411001
फोन: 66033966
फैक्स : 26331866
|
| 47 |
प्रेम ट्रैवल्स |
शॉप नं. 7, भूतल, चिनार बिल्डिंग, फ्लोरिना इस्टेट, कल्याणी नगर, पुणे - 411014
फोन: 9325509100 / 40044411
|
| 48 |
अनुश्री हॉलीडेज प्रा0 लि0 |
टी/ए अनुश्री ट्रैवल, शॉप नं. बी-102, समृद्धि अपार्ट.,
95-ए शिवाजीनगर, पुणे श्रमिक भवन के समीप, पुणे - 411005
फोन / फैक्स : 25534716
|
| 51 |
पारकर ब्रदर्स इंटरप्राइजेज |
जी15, कोणार्क आदित्य, 15 कैसेलीनो रोड, कैम्प,
पुणे - 411001
|
| 52 |
अल – नसर ट्रेडिंग कॉरपोरेशन |
शॉप नं.16, बेसमेंट 414, नई मंगलवार पेठ, माल ढाका चौक, पुणे - 411011
फोन: 26122003
|
| 53 |
गार्डियन टूअर्स एंड ट्रैवल्स |
1, अरविंद, 94, इरेंडवाना, म्हात्रे पुल के समीप, पुणे - 411004
फोन: 30568890 / 91 / 92 / 93 / 94 / 95
फैक्स : 254344546
|
| 57 |
सुदिन ट्रैवल्स एंड फोरेक्स प्रा0 लि0 |
101, सुलोचना अपार्ट. इनकम टैक्स लेन, इरेंडवाना (नल स्टॉप के समीप, कार्वी रोड), पुणे - 411004
फोन: 25459448 / 49 / 50 / 51
फैक्स : 25451479
|
|
| |
पासपोर्टों की साप्ताहिक स्थिति |
| (स्रोत – पासपोर्ट कार्यालय पुणे) |
| (पुणे, सतारा, सांगली, शोलापुर, अहमदनगर और कोल्हापुर जिलों के लिए) |
| वर्ग |
श्रृंखला |
प्रस्तुत करने की तारीख |
पासपोर्ट भेजे जाने की तारीख |
| पुन: निर्गमन / अतिरिक्त पुस्तिका के मामले |
B |
29/06/2010
|
30/07/2010 |
| नए पासपोर्ट (पुणे शहर से भिन्न जिलों से) |
D
|
03/05/2010 |
30/07/2010 |
| नए पासपोर्ट (पुणे शहर) |
P |
28/05/2010 |
30/07/2010 |
| अवयस्क (15 वर्ष से कम) |
M
|
02/07/2010 |
30/07/2010 |
| इन तारीखों से पहले के केवल वही मामले लंबित हैं जिनमें स्पष्ट पुलिस रिपोर्ट की प्रतीक्षा है और दस्तावेज अधूरे हैं । ऐसे आवेदकों को पासपोर्ट कार्यालय पुणे से मांग पत्र मिलने की प्रतीक्षा करनी होगी अथवा वेबसाइट www.passport.gov.in पर स्थिति की जांच कर सकते हैं अथवा अपनी पुलिस जांच पूरी करवा सकते हैं, जो भी स्थिति हो । . |
|
| TOP |
|