|
|
भारत सरकार |
पासपोर्ट के लिए आवेदन कैसे करें
1. पासपोर्ट आवेदन फार्म प्राप्त करें कोई भी व्यक्ति ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन (ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन फार्म का प्रिंट आउट लें) के माध्यम से पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकता है । ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन के विवरण के लिए यहां क्लिक करें । इसके अलावा, आवेदक संबंधित पासपोर्ट कार्यालय/जिला पासपोर्ट कार्यालय/स्पीड पोस्ट केंद्र में सीधे आवेदन जमा कर सकते हैं, संबंधित आवेदन फार्म यहां से प्राप्त करें । .
आवेदन फार्म भरने के लिए कॉलमवार दिशानिर्देश यहां से प्राप्त किए जा सकते हैं । .
नोट: पासपोर्ट आवेदन फार्म जमा करते समय सभी मूल दस्तावेज दिखाए जाने हैं । मूल पासपोर्ट आवेदन फार्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वत: सत्यापित प्रतियां लगाना आवश्यक है । निरक्षर आवेदकों को अंगूठे के निशान/हस्ताक्षर के लिए दिए गए बॉक्स में ही अंगूठे का निशान लगाना चाहिए । यदि पिछले एक वर्ष में आवेदक ने एक से अधिक स्थानों पर निवास किया है तो उसे निवास के प्रत्येक अतिरिक्त स्थान के लिए व्यक्तिगत विवरण फार्म की दो अतिरिक्त फोटो प्रतियां प्रस्तुत करनी चाहिए । .
3 आवेदन कहां करें : ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदक को निश्चित तारीख और समय पर संबंधित पासपोर्ट कार्यालय में अपेक्षित दस्तावेजों के साथ आवेदन फार्म के प्रिंट आउट प्रस्तुत करने होंगे । इसके अतिरिक्त, पासपोर्ट आवेदन निम्नलिखित स्थानों पर जमा किए जा सकते हैं :-
पासपोर्ट के लिए आवेदन व्यकतिगत रूप से अथवा प्राधिकार पत्र के साथ अपने प्रतिनिधि के माध्यम से प्रस्तुत किए जा सकते हैं । .<तत्काल पासपोर्ट : यदि आवेदक को पासपोर्ट की तत्काल आवश्यकता है तो तत्काल स्कीम देखें । .
5.शुल्क ढांचा : जमा की जाने वाली शुल्क के लिए शुल्क ढांचा देखें ।
6. जांच सूची : आवेदन पत्र के साथ जमा किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों के लिए जांच सूची देखें । .